सिवान: बिना सूचना ड्यूटी से गायब मिले नेत्र व डायलिसिस वार्ड में प्रतिनियुक्त चिकित्सक

परवेज अख्तर/सिवान: सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सकों से शोकाज किया। साथ ही अन्य चिकित्सकों काे आवश्यक निर्देश भी दिए। सबसे पहले सीएस ओपीडी वार्ड पहुंचे, जहां रजिस्ट्रेशन काउंटर पर काफी संख्या में मरीजों की भीड़ को सुव्यवस्थित करने को लेकर ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए। साथ ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से नेत्र वार्ड, महिला वार्ड, सामान्य वार्ड, एआरवी कक्ष, शिशु कक्ष व पैथोलाजी का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में पाया कि नेत्र विभाग में चिकित्सक डा. एमएस अकबर बिना सूचना ड्यूटी से गायब थे, वहीं नेत्र सहायकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं डायलिसिस वार्ड में जांच के दौरान पाया कि चिकित्सक डा. कफिल अहमद 17 दिसंबर से ही अनुपस्थित हैं। उन्होंंने इसकी सूचना भी नहीं दी है, जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएस ने कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उक्त दोनों चिकित्सकों से शोकाज किया गया। पैथोलाजी में निरीक्षण के क्रम में उन्होंंने भी अपनी सुगर जांच कराई। सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024