सिवान: प्रेमी युगल के मंदिर में कराई गई दहेज मुक्त शादी

परवेज अख्तर/सिवान: असांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में बुधवार को थाना एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। बताया जा रहा है कि सारण के मांझी थाना के भजावना गांव निवासी राजेश राम के पुत्र करन कुमार राम एवं असांव थाना के डेहुरा निवासी भरत राम की पुत्री सलोनी कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह मामला असांव थाने तक पहुंच गया था।

इसके बाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रामजानकी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज अनुसार दोनों प्रेमी युगल की दहेज मुक्त शादी कराई गई। इस मौके पर वर-वधू के पक्ष के माता-पिता एवं स्वजन उपस्थित थे। इस मौके पर ललन यादव, पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान, पूर्व मुखिया अविराम पांडेय, पूर्व मुखिया प्रेमचंद राम, मंटू सिंह, मुकेश राम, मेघनाथ राम, मुन्ना राम, रामकिशन राम, रंजीत राम, जटाशंकर राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026