✍️परवेज अख्तर/सिवान:
शहर के आनंद नगर स्थित जदयू जिला कार्यालय में साेमवार को समारोह आयोजित कर दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को फूल माला व अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मंटू पटेल के साथ नागेंद्र कुमार, जियाउल हक, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नवल किशोर सिंह, गंगा विशुन कुशवाहा, भुनेश्वर भारती, ललन सिंह, कन्हैया राम, मो. शाहिद अली, अंकित ठाकुर, सुनील कुमार आदि शामिल थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे राज्य में विकास की लहर चल रही है, इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बब्लू चौहान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष बासफोर, जिला सचिव अमित कुमार, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार सहित अन्य जदयू नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…