परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय के हरदिया मोड़ स्थित जनसुराज के जिला कार्यालय में रविवार को मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं को सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष इंतेखाब अहमद ने सभी जनप्रतिनिधियों को संगठन में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। दारौंदा से जिला पार्षद नगीना यादव ने कहा कि जनसुराज से ही बिहार का विकास संभव है।
उन्होंने कहा कि जनसुराज के सूत्राधार प्रशांत किशोर द्वारा बच्चों का भविष्य एवं चहुंओर विकास के लिए पैदल यात्रा कर जो रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में बिहार की दशा व दिशा बदल जाएगी। जिला मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष नैमुल हक सिद्दीकी ने कहा कि प्रशांत किशोर का पैदल यात्रा एवं उनका जनसंवाद युवाओं के दिल को जीत रहा है। मौके पर जनसुराज के अभियान समिति के संयोजक जिला पार्षद रामदुलार वर्मा, प्रवक्ता सह अधिवक्ता गणेश राम, कार्यालय प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, मुन्ना पांडेय, डा. दिनेश चंद्र प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…