सिवान: विभिन्न मांगों के समर्थन में डीआरसीसी के कर्मियों ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य सिंगल विंडो आपरेटर मल्टीपर्पस असिस्टेंट संघ के तत्वाधान में मंगलवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के कर्मियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना का आयोजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि शेखर दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमिटी द्वारा डीआरसीसी में नियोजित एसडब्लूओ/एमपीए के लिए किए गए अनुशंसाओं को लागू नहीं करने को लेकर प्रदर्शन किया गया है।

उन्हाेंने बताया कि प्रमुख मांगों में मानदेय बढ़ोतरी, महंगाई के अनुसार एसडब्लूओ/एमपीए के वर्तमान मानदेय मेें कम से कम 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी किए जाने, सभी एसडब्लूओ/एमपीए का स्थानांतरण उनके गृह जिला अथवा निकटवर्ती जिला में करने, क्षतिपूर्ति के रूप में कटौती की गई एक माह के मानदेय राशि को ब्याज सहित वापस करने तथा आकस्मिक अवकाश का उपभाेग करने के नियम में बदलाव करते हुए नियेाजन के समय लागू सामान्य प्रशासन विभाग का संकल्प को लागू करने आदि शामिल हैं। मौके पर उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, सचिव अनूप कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष दयाशंकर अमानी, संयोजक विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026