सिवान: सघन बाइक जांच अभियान से चालकों में हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान: एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के आदेश के पर शुक्रवार को जगह-जगह सघन बाइक जांच अभियान चलाया गया। नगर थाना के पदाधिकारी एवं जवान शहर के बबुनिया मोड़, महादेवा रोड, पीदेवी मोड़, स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों पर वाहनों की जांच करते हुए दिखे। इस क्रम में बाइक की डिक्की, इंश्योरेंस, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट व आनरबुक की जांच चालकों से की गई। यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों का चालान किया गया। वाहन चलाते समय चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की गई। वाहन जांच अभियान की सूचना जैसे ही शहर में आम हुई बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम को देखते ही कई वाहन चालक दूर से ही बाइक घुमाकर भागते दिखे। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की जांच की गई। इसके अलावे सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई। ट्रिपल व बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को चालान करते हुए सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, इंश्योरेंस व आनरबुक रखना आवश्यक है। अभियान में आधा दर्जन से अधिक वाहन चालकों को चालान किया गया। जुर्माने की राशि जमा करने पर हिदायत देते हुए वाहनों को मुक्त कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026