सिवान: वाराणसी मंडल के डीआरएम ने सिवान जंक्शन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय सोमवार को सिवान जंक्शन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संरक्षा एवं अमृत भारत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु जंक्शन का गहनतापूर्वक निरीक्षण करते हुए विकास की संभावनाओं पर विस्तृत विमर्श किए। मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत नामित सिवान जंक्शन व मैरवा स्टेशन को फिर से संवारने की बात कही। बताया कि योजना के अंतर्गत यात्रियों को यहां आने पर एक बड़े शहर के स्टेशन पर आने का अहसास कराने के लिए स्टेशन के सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण करने की कार्य योजनाओं का निरीक्षण किया गया है। बताया कि इन दोनों स्टेशनों पर योजना के तहत बुनियादी और यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने की संभावना तलाशी जा रही है। इसके अंतर्गत स्टेशन पर आधुनिक तकनीकों से लैस उपकरण लगाए जाएंगे।

जर्जर हो चुके भवनों का फिर से होगा निर्माण, स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार :

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाओं के विकास के लिए स्टेशन के समग्र विकास को लेकर योजना का आरेख देखा। इसके तहत सिवान जंक्शन एवं मैरवा स्टेशनों पर जर्जर हो चुके भवनों का फिर से निर्माण कराने एवं नए भवन की जरूरत के हिसाब से बनाए स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का विस्तार किए जाने की योजनाओं पर विमर्श किया। तत्पश्चात उन्होंने जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन के विपरीत दिशा में रेलवे आवासों के निर्माण करने एवं स्टेशन के सामने की सड़क की चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्टेशन भवन, परिचालन व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल, यात्री आरक्षण केंद्र, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, सामान्य यात्री हाल, शौचालयों, क्रू लाबी आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद वे निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से थावे जंक्शन के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) कौशलेश सिंह, उप मुख्य इंजीनियर(गतिशक्ति) आईसी सुभाष, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर वन ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर टू सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केसरवानी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक, स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024