परवेज अख्तर/सिवान: नशाखुरानी गिरोह ने शनिवार की रात सूरत से घर लौटे एक रेल यात्री को नशा खिलाकर लूट लिया। रविवार की सुबह रेल यात्री को रेलवे कालोनी से स्वजनों ने बरामद कर निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। रेल यात्री की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के पचबरवा गांव निवासी रमेश सिंह के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि यात्री सूरत से किसी ट्रेन से छपरा जंक्शन पर उतरे तथा रात्रि में किसी दूसरी ट्रेन से सिवान जंक्शन पहुंचे। इसी बीच नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने रेल यात्री को नशा खिलाकर पास में मौजूद सामान एवं रुपए लूट लिए। लूटपाट करने के बाद नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने रेल यात्री को पार्सल कार्यालय के पश्चिम स्थित रेलवे कालोनी में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…