सिवान: मौसम में बदलाव से शिशुओं की सेहत पर बढ़ा खतरा, विशेष ध्यान देने की है जरुरत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे मौसम में दोपहर में तेज धूप व गर्मी तथा रात से लेकर सुबह तक ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम का ठंडा-गरम मिजाज लोगों को बीमार बना रहा है। ऐसे में इस बदलते मौसम में शिशुओं की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में बच्चों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उनके खानपान से लेकर पहनावे तक पर ध्यान देने की जरूरत है। सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि इस मौसम में बच्चे जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे मौसम में बच्चों को केवल सर्दी-जुकाम ही परेशान नहीं करता। बल्कि, खांसी, बुखार उल्टी, दस्त, त्वचा में संक्रमण, पेट रोग, डिहाइड्रेशन, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन भी हो सकता है। सर्दी-गर्मी का यह मौसम बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। जिसकी वजह बच्चों की कमजोर इम्युनिटी तो है ही। साथ ही खानपान व रहन-सहन को लेकर लापरवाही भी है।

बच्चों की तेल मालिश फायदेमंद :

ठंड की शुरुआत के साथ ही बच्चों को तेल की मालिश की बहुत ही फायदेमंद होती है। गुनगुने सरसो या जैतून के तेल की रोजाना मालिश की जानी चाहिए। रात को उनकी समुचित ध्यान रखते हुए शिशुओं के बिस्तर की जांच करते रहना चाहिए। कई बार तो शिशु के बहुत अधिक पेशाब करने के कारण डायपर के गीला हो जाने से ठंड लगने की शिकायत होती है। ऐसे में नियमित रुप से डायपर बदलते रहना चाहिए।

नियमित स्तनपान से बढ़ती है बच्चों की इम्युनिटी पावर :

प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर की बात करें तो वो है मां का दूध। मां के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व केवल बचपन में ही नहीं बल्कि जीवन भर इम्युनिटी प्रदान करता है। नवजात शिशु के लिए पीला गाढ़ा युक्त मां दूध (कोलेस्ट्रम) संपूर्ण आहार होता है। जिसे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के भीतर ही शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा छह माह तक नियमित रूप से स्तनपान कराते रहना चाहिए। यदि शिशु ने अन्नपूरक आहार लेना शुरू कर दिया है तो उसे ताजा बना भोजन देना चाहिए। उसके भोजन में मौसमी सब्जियां, दाल, अंडा, मांस आदि शामिल करना चाहिए। बच्चों के भोजन में विटामिन सी वाले फल को भी शामिल करें। साथ ही नियमित सभी टीकाकरण अवश्य कराएं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026