सिवान: रेल खंड पर कार्य को लेकर कई ट्रेनें हुई निरस्त तो कई के बदले मार्ग

परवेज अख्तर/सिवान: यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता एवं आधारभूत संरचना के सुदृढीकरण हेतु औड़िहार-भटनी रेल खंड के दोहरीकरण, न्यू पिवकोल स्टेशन की कमीशनिंग एवं भटनी-पिवकोल के मध्य बाईपास लाइन निर्माण को ले शुक्रवार से पांच नवंबर तक प्री-नान इंटरलाक एवं चार से आठ नवंबर तक नान इंटरलाक कार्य तथा आठ नवंबर तक गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण किया गया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर एवं छपरा से 28 अक्टूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं मऊ एवं छपरा से 28 अक्टूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 05444/05443 गोरखपुर-छपरा-मऊ विशेष गाड़ी को भी निरस्त कर दिया गया है। जबकि गोरखपुर से चार से आठ नवंबर तक चलने वाली 05142 गोरखपुर-सिवान विशेष गाड़ी, सिवान से पांच से नौ नवंबर तक चलने वाली 05141 सिवान-नकहा जंगल विशेष गाड़ी, छपरा एवं नौतनवा से चार से आठ नवंबर तक चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन एवं पाटलिपुत्र से चार, सात एवं आठ नवंबर तक चलने वाली 12530/12529 लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इन गाड़ियों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन :

वहीं सीतामढ़ी व आनंद बिहार से आठ नवंबर तक चलने वाली अप 14005 व 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से छपरा-भटनी-इन्दारा के स्थान पर छपरा-बलिया-इंदारा के रास्ते चलेगी। वहीं कटिहार से 27 अक्टूबर से सात नवंबर तक चलने वाली 15707 अप कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि दरभंगा से 28 अक्टूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, नई दिल्ली से चार से सात नवंबर तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी, बरौनी से 28 अक्टूबर से आठ नवंबर तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, नई दिल्ली से तीन से आठ नवंबर तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी, अमृतसर से 27 अक्टूबर एवं तीन नवंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। छपरा से 28 तथा 30 अक्टूबर, 2, 4 एवं 6 नवंबर को चलने वाली 11060 व लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 एवं 31 अक्टूबर तथा 2, 4 एवं 7 नवंबर को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-इन्दारा के रास्ते चलेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026