सिवान: बैगलेस व सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को दी गई भूकंप से बचाव की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों को भूकंप से बचाव जानकारी दी गई। भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें, इससे कैसे बचा जा सके की जानकारी देते हुए माक ड्रिल भी कराया गया। भूकंप से बचने के उपाय के साथ रोचक गतिविधियों में जिज्ञासा, सृजन, नवाचार, तर्क, चिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेलकूद, सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान कई विद्यालयों में पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह से संबंधित जानकारी बच्चों को दी गई।

जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय दारौंदा, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी, माध्यमिक विद्यालय पकवलिया, माध्यमिक विद्यालय करसौत, प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर आदि विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में आपदा के तहत भूकंप से बचाव के लिए बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। शिक्षक नेता जयप्रकाश गुप्ता इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक उषा कुमारी, शिक्षक असदुलाह, दुलारचंद राम, संतोष मांझी, राजेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में भी बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को ले बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026