सिवान: लायंस क्लब द्वारा शिक्षा सह स्वास्थ्य मेला आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: रविवार को लायंस क्लब और एकता-जनसहयोग मंच द्वारा एक होटल में शिक्षा सह स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. जिसमें शहर की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया. शिक्षाविद् के तौर पर योगदान देनेवाले व्यक्तियों को सराहा गया और शहर के प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क इलाज किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देनेवाले शिक्षाविद गणेश दत्त पाठक, आशुतोष नंदन, रफी, नूर आलम, सगीर आलम को सम्मानित किया गया. साथ ही नीट परीक्षा में सफलता पाने वाले मोहम्मद हमदाम, बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, शबा अली, गौरव कुमार, प्रिंस कुमार, अंकित कुमार को भी सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर शिक्षा और स्वास्थ्य पर एक संक्षिप्त परिचर्चा भी आयोजित की गई. लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन डॉ मो शादाब, अध्यक्ष रूपेश कुमार को भी सम्मानित किया गया. मंच संचालन हामिद अली और अरविंद पाठक ने किया. मौके पर डॉ शाहनवाज आलम, डॉ एमडी शादाब, डॉ अमजद खान, डॉ मुबारक अली, डॉ आजाद आलम, डॉ शकील अहमद, डॉ मुमताज अहमद, डॉ पंकज सिंह, डॉ एमएस अहमद, डॉ मिताली, डॉ सृष्टि सिन्हा, अबरार अहमद, रंजन दास, अनुग्रह भारद्वाज, बंटी कुमार, राजेश कुमार, दानिश रजा आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026