सिवान: दीपावली के दिन 519 लाभार्थियों ने ही लिया वैक्सीन का डोज

  • पिछले दस दिनों से वैक्सीनेशन में गिरावट आयी है जिसके कारण स्टेट लेवल के ग्राफ में भी गिरावट आयी है
  • स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन 24 हजार लाभार्थियों का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है
  • शुक्रवार को चार बजे तक करीब तीन हजार लाभार्थियों का दिया गया था वैक्सीन

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा वैक्सीनेशन में कमी आयी है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में कुल करीब 13 हजार लाभार्थियों का वेक्सीनेशन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार प्रतिदिन करीब 24 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। लाभार्थियों की सुविधा को लेकर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में कुल 150 से 200 के करीब सत्र स्थल भी बनाए जा रहे हैं, बावजूद लक्ष्य के अनुरूप सत्र स्थलों पर लाभार्थियों की संख्या नहीं पहुंच रही है। बताया गया कि पिछले दस दिनों से वैक्सीनेशन में गिरावट आयी है। जिसके कारण स्टेट लेवल के ग्राफ में भी गिरावट आयी है। वहीं दीपावली के दिन 04 नवंबर को वैक्सीन लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 519 के आसपास रही। 03 नवंबर को करीब 6385, 02 नवंबर को 6159, 01 नवंबर को 5531 जबकि 31 अक्टूबर को 4247 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया था।

वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने को लेकर घर-घर पहुंचेंगी टीमें

वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने को लेकर घर-घर घूमकर टीम लाभार्थियों का वैक्सीनेशन करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से ही इसकी शुरूआत होनी है। शुक्रवार की शाम 04 बजे तक करीब चार हजार के करीब लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका था। वहीं बताया गया कि अबतक जिले में कुल 23 लाख 79 हजार 642 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इसमें पहला व दूसरा डोज लेने वाले दोनों ही प्रकार के लाभार्थियों की संख्या शामिल हैं। बताया गया कि पहला डोज लेने वालों की संख्या 16 लाख 75 हजार 562 जबकि दूसरा डोज लेने वालों कीं संख्या 07 लाख 04 हजार 080 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026