सिवान: पूरे जिले में पारंपरिक रूप से धूमधाम से मना दीपों का पर्व

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में दीपों का पर्व दीपावली गुरुवार को पारंपरिक रूप से धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा शहर रंग-बिरंगी झिलमिल रौशनी से जगमगाता रहा। शाम होते ही पूरा शहर रौशनी से नहा उठा। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपों व झालरों से सजाया था।

दीपावली के शुभ अवसर पर रंग-बिरंगे रंगों से घरों व दरवाजे पर रंगोलियां बनाई थी। इस दौरान मंदिरों व घरों की बेहतरीन सजावट देखते ही बन रही थी। संध्या में शुभ मुहुर्त में व्यापारियों ने जहां अपने-अपने दुकानों में मां लक्ष्मी व लंबोदर गणेश की पूजा-अर्चना की, वहीं आमजन से अपने-अपने घर आंगन में।

पूजा के समापन पर विधिवत रूप से आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने अपने रिश्तेदारों व मित्रमंडली के यहां मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। फेसबुक, व्हाट्सएप व मैसेंजर-ट्विटर पर अपने शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश देने की होड़ मची रही।

बहरहाल, शाम ढलते ही महिलाएं व युवतियां अपने-अपने घरों में दिए जलाना शुरू कर दी थी। लक्ष्मी पूजन के बाद दीपक जलाने व पटाखे फोड़ने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पटाखा फोड़ने में बच्चे व नौजवान ही नहीं बल्कि युवतियां भी काफी आगे रहीं। अनार, सुतली बम, रॉकेट, पेंसिल, घिरनईया आदि पटाखे देर रात तक फूटने के साथ ही अपनी रौशनी से आसमान को जगमग करते रहे। देर रात तक लोग आतिशबाजी का आनंद लेते रहे। इधर, दीपावली को लेकर पूरे दिन बाजार में भीड़-भाड़ बनी रही।

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, मिठाई व आतिशबाजी की खरीदारी के लिए दिनभर दुकानों में लोग पहुंचते रहे। शहर के पटाखा बाजार में पटाखा व सजावट के समान खरीदने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। हर तरह के सामान की खरीदारी के लिए बाजार में दिन भर तांता लगा रहा। शहर के शांतिवट वृक्ष से लेकर थाना मोड़ व अस्पताल मोड़ से लेकर श्रीनगर मोड़ तक देर शाम तक भीड़-भाड़ बाजार में बनी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026