सिवान: शहर में बिजली कम्पनी ने काटी 67 घरों की बिजली

  • 29 लाख 62 हजार रुपये का बिल है बकाया
  • डोर टू डोर चल रहा डिस्कनेक्शन अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में शुक्रवार को बिजली कम्पनी ने डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। विद्युत कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य के नेतृत्व में शहर में सघन डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने फतेहपुर में छह बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इन पर एक लाख 25 हजार रुपये बकाया है। वहीं बनियाटोली में डेढ़ लाख बकाया रखने वाले चार लोगों का कनेक्शन काटा गया। जबकि इस्माइल शहीद में नौ लोगों का कनेक्शन काटा गया। इनपर एक लाख 75 हजार रुपये का बिल बकाया है।

सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार ने तुरहाटोली, दिनदयालनगर व जयप्रकाश नगर में डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। तुरहाटोली में दस लोगों पर छह लाख पांच हजार, दिनदयालनगर में 15 लोगों पर सात लाख व जयप्रकाश नगर में सात लोगों पर पांच लाख का बिल बकाया है। वहीं दूसरी ओर सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार ने रामनगर में नौ बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इनपर चार लाख 75 हजार का बिल बकाया है। श्रीनगर में दारोगा राय से लेकर पकवलिया ढाला तक दुकानों की जांच की गई। इस दौरान सात बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इनपर एक लाख 87 हजार का बिल बकाया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024