सिवान: शहर में 27 बड़े बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन

  • 07 लाख 62 का बकाया है बिजली बिल
  • कटे कनेक्शन की जांच के लिए टीम गठित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कम्पनी का डिस्कनेक्शन अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य के निर्देश पर शहर में 27 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में छपरा रोड व पुरानी किला मोहल्ले में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। इस दौरान सात बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर एक लाख ग्यारह हजार का बिजली बकाया है।

जबकि सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आसीनगर व आनंदनगर में ग्यारह बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। इन लोगों पर दो लाख 75 हजार का बिजली बिल बकाया है। दूसरी ओर सेक्शन तीन के जेई जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर व आंदर ढाला ओवर ब्रीज के नीचे नौ दुकानदारों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर तीन लाख 76 हजार का बिजली बिल बकाया है। सहायक अभियंता ने बताया कि कटे कनेक्शन के जांच के लिए टीम गठित की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026