परवेज अख्तर/सिवान: शहर के शेख मोहल्ला, स्टेशन रोड, साबुनटोली, पुरानी बजाजी समेत कई मोहल्लों में बिजली कंपनी ने गुरुवार को डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। शहर में गुरुवार को बिजली बिल बकाया रखने वाले 41 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। शहरी सहायक अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि कंपनी मुख्यालय के आदेश पर शहर में डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। कनेक्शन कटने के बाद वगैर आरसी रसीद कटाए बिजली जलाने पर एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने शेख मोहल्ला व स्टेशन रोड में तीन लाख 87 हजार बकाया रखनेवाले 16 लोगों की बिजली गुल की है।
दूसरी ओर दो लाख 50 हजार बकाया रखने वाले 20 लोगों को नोटिस दिया गया। वहीं सेक्शन एक के जेई नागेन्द्र कुमार ने साबुन टोली व पुरानी बजाजी में पांच लाख 75 हजार बकाया रखने वाले 13 का कनेक्शन काटा है। जबकि दो लाख 50 हजार बकाया रखने वाले 11 लोगों को नोटिस थमाया गया। वहीं दूसरी ओर सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार ने हनुमंत नगर पानी टंकी के समीप में नौ लोगों का कनेक्शन काटा गया है। इनपर चार लाख 20 हजार का बिजली बिल बकाया है। जबकि इसी मोहल्लों में सात बकाएदारों को नोटिस दिया गया। इन पर तीन लाख 80 हजार का बिल बकाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…