परवेज अख्तर/सिवान: जिले में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक लाख 89 हजार रुपये बकाया रखने वाले 17 बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं कुछ बकाएदारों को नोटिस भी भेजा गया। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्या ने बताया कि सेक्शन एक के तहत बनिया टाली व विशुनपक्का मोहल्ला में 14 हजार रुपये बकाया रखने पर पांच उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
वहीं सेक्शन दो के तहत महादेवा व नई बस्ती में एक लाख तीन हजार बकाया रखने वाले आठ उपभोक्ताओं तथा सेक्शन तीन में श्रीनगर में 45 हजार बकाया रखने पर चार कनेक्शन काटा गया। शहरी सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि किसी भी हाल में बकाएदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें बकाए राशि का हर हाल में भुगतान करना ही होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…