सिवान: पंचायत चुनाव में तैलिक साहु समाज की जीत सुनिश्चित करने पर जोर

तैलिक साहु समाज के जिल सम्मेलन का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के फलमंडी के समीप आर्शीवाद होटल में रविवार को जिला तैलिक साहु सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सह विधायक रणविजय साहु ने पंचायत चुनाव में समाज के लोगों की भागीदारी व जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि राजनीति में हमारी जितनी भागीदारी होनी चाहिए उतनी नहीं है। पूरे प्रदेश में सिर्फ नौ विधायक हैं जबकि बीस होने चाहिए थे। सीवान जिला में हमारे एक भी विधायक नहीं हैं। जनसंख्या के आधार पर जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए। सड़क से लेकर सदन तक इसके लिए लड़ाई लड़ने की अपील करते हुए कहा कि हमारा अभियान है कि प्रत्येक जिले में हमारा प्रतिनिधि हो।

इसी ताकत को बल देने के लिए व अपने समाज को एकजुट करने के लिए जिला तैलिक साहु सभा का आयोजन किया गया है। श्रीबाबा साह के हम वंशज हैं। कहा कि हमारी राजनीतिक भागीदारी को अब कोई रोक नहीं सकता है। सीवान में साहु सभा की आधारशीला शुभ मुहुर्त में रखे जाने की बात कही। सारण के प्रतिनिधि गौतम साह ने समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया। डॉ. उमाशंकर साहु, जग्गनाथ प्रसाद व महामंत्री ओमप्रकाश साह ने अपनी बात रखी। अध्यक्षता कन्हैया साह ने की। दिनेश प्रसाद साह, विनोद साहु, कन्हैया प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, उदय गुप्ता, प्रतिमा देवी, इंदू देवी, दुर्गावती देवी, प्रमोद गुप्ता, हृदयानंद गुप्ता, लव कुमार, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, बाबू नंद प्रसाद, योगेन्द्र साहु, मुकेश गुप्ता व अभिषेक साहु थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026