सीवान: 34540 कोटि के शिक्षकों की स्नातक शिक्षकों की बैठक में एकजुटता पर बल

परवेज अख्तर/ सिवान:
शहर के जेपी चौक स्थित आदर्श राजकीय वीएम मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को 34540 कोटि के शिक्षकों की स्नातक कला /विज्ञान में प्रोन्नति को ले बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एक सूत्री प्रस्ताव मैट्रिक प्रशिक्षित वेतन मान में आठ साल सेवा पूर्ण करने के उपरांत स्नातक कला /विज्ञान ग्रेड में प्रोन्नाति की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्याक्रम पदाधिकारी स्थापना (शिक्षा) से करने का निर्णय लिया गया। सिंह ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर जल्द मांग पूरा नहीं करने पर वैधानिक तरीके से धरना-प्रदर्शन आदि करने के लिए संघ बाध्य हो जाएगा। सर्वसम्मति से एक जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिसमें राजदेव बौद्ध को अध्यक्ष, अर्जुन कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, रामाश्रय अशोक कुमार को सचिव, राजकिशोर बैठा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारिणी के पद पर रामाशंकर सिंह, प्रहलाद सिंह, शमीम अख्तर, काशी नाथ मांझी, परशुराम प्रसाद ,राकेश कुमार राम, एहसान आलम आदि का चुनाव किया गया। बैठक में इम्तियाज, लक्ष्मण प्रसाद, अब्दुल हक अंसारी, दिनेश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, अलाउद्दीन अंसारी, विजय कुमार, चंद्रिका राम, ए के अमन, परवेज अहमद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024