परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय स्थित पत्रकार भवन में मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक जिलाध्यक्ष महादेव पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही 15 नवंबर को जिला कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सिवान प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना मांझी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के महासचिव सह प्रभारी सौरभ पांडेय ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो के बिहार फर्स्ट एवं बिहार फर्स्ट के तहत बिहार का विकास करना है।
पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा के तहत 15 नवंबर को जिला कार्यसमिति की बैठक की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांवों में घूम-घूमकर अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बिहार प्रदेश महासचिव अनूप तिवारी, राजबली मांझी, मोनु गुप्ता, अजय पासवान, परमा मांझी, दयानंद पांडेय, चंदन पासवान, ज्योति पासवान आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…