सिवान: कल डीआरसीसी में लगेगा रोजगार कैंप, तीन कंपनियां होंगी शामिल

260 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित

परवेज अख्तर/सिवान: रोजगार की तलाश करने वाले जिले के युवाओं के लिए शहर के महादेवा रोड स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में 11 जनवरी को एकदिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेला के जरिए बेरोजगार युवाओं को जाब मुहैया कराया जाएगा। इस शिविर में कुल 260 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे तक से शाम चार बजे तक लगेगा। इस मेले में 18 से 26 वर्ष तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा रोजगार पाने के लिए युवाओं को कम से कम बारहवीं पास होना अनिवार्य है।

बताया कि रोजगार मेला में चयनित युवाओं को 11 हजार से 16 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। वहीं इसमें एसपीएनएन बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, ऐसिन आटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड व पालिमेडिक्योर लिमिटेड कंपनियां शामिल होगी। इसमें आपरेशन एसोशिएट, प्रोडक्शन एंड एसेंबली व एनएपीएस अप्रेंटिस पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेला में भाग लेने वाले युवाओं को जरूरी कागजात साथ रखना होगा। युवाओं को जरूरी दस्तावेज की फोटोकापी जैसे आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026