✍️परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को कक्षा एक से चार व कक्षा छह से सात के बच्चों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में हुई। परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने काे मिला। परीक्षा दो पाली में ली गई। पहली पाली में गणित तथा दूसरी पाली में पर्यावरण व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में सरल प्रश्न देख बच्चों में काफी खुशी देखने को मिली। विभागीय निर्देशानुसार यह परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रधानाध्यापक व शिक्षक भी सक्रिय रहे। वहीं उत्तर पुस्तिका की जांच 23 से 27 मार्च तक की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक बच्चों का मूल्यांकन पंजी, प्रगति पत्र तैयार किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा में जो छात्र- छात्रा ग्रेड ई लाएंगे उन्हें एक अप्रैल से विशेष कक्षा संचालन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार आंदर प्रखंड के पतार राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय असांव में प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी, उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय अर्कपुर में प्रधानाध्यापक अमरनाथ यादव, उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय बरवा में प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक, प्राथमिक विद्यालय गौरा में प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह की देखरेख में परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में ली गई। वहीं बसंतपुर के विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा शांंतिपूर्ण माहौल में चल रही है। प्रखंड में कुल 11 हजार 291 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं जबकि दारौंदा में करीब 17 हजार बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा महाराजगंज, लकड़ी नबीगंज, बड़हरिया, हसनपुरा, हुसैनगंज, सिसवन, रघुनाथपुर, पचरुखी, नौतन, मैरवा, गुठनी, जीरादेई आदि प्रखंडों के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से चार एवं कक्षा छह से सात के बच्चों की परीक्षा ली गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…