सिवान: विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन

विस अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने किया पुरस्कार वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेंद्र स्टेडियम में सोमवार को डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार के तत्वावधान में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम वर्सेस पप्पू क्रिकेट अकादमी (सामान्य खिलाड़ी) में प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, एमएलसी विनोद जायसवाल, डीसीएबी बिहार के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता और डीसीएबी सिवान के संरक्षक विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह और डीसीएबी सिवान के अध्यक्ष डा. संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर मैच की शुरुआत की। मैच के निर्णायक समय में बिहार विधानसभा अध्यक्ष बिहारी चौधरी ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया।

आरंभ में टास जीतकर पप्पू क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में पहली पारी खेल कर आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन का लक्ष्य दिया। इसमें सर्वाधिक रन बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के पंकज ने 41 गेंद पर 55 रन, और कुणाल शर्मा ने 33 गेंद में 42 रन बनाए। प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में पप्पू क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से मैच में जीत हासिल की। मैच में दिव्यांग क्रिकेट टीम के पंकज को मैन आफ द मैच दिया गया। इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज में इस तरह के कार्यक्रम से जो भी दिव्यांगजन मौजूद हैं उन्हें सीधे समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है और उन्हें समाज में समानांतर पहचान मिलती है। इस अवसर पर डीसीएबी के उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, आलोक कुमार सिंह, सचिव अनुग्रह नारायण भारद्वाज, सयुंक्त सचिव आबिद राज, शिल्पा साह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026