परवेज अख्तर/सिवान: स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच दर्जन से अधिक लोगों की नेत्र जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। शिविर का शुभारंभ कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने सफाईकर्मी अनीता देवी को अपने हाथों से दवा देकर किया। इसके बाद नेत्र चिकित्सक डा. कुमार आशुतोष ने सफाईकर्मियों की आंखों की जांच करते हुए आई ड्राप सहित मल्टीविटामिन का कैप्सूल दिया।
आयोजक डा. श्याम शंकर प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान जिनको चश्मे की जरुरत महसूस की गई, उन्हें चार से पांच दिनों के अंदर चश्मा उपलब्ध करा दिया जाएगा। मौके पर मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गोंड, आजाद बासफोर, रविंद्र यादव, गुड्डू कुमार, अच्छेलाल चौहान, अमर राम, चंदन राम, गुड़िया देवी, मुन्नी देवी, मंजू देवी, तारामुनी देवी सहित अन्य सफाईकर्मी उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…