परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के महादेवा ओपी में पदस्थापित एएसआइ रघुनाथ प्रसाद की सेवानिवृत्ति के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। ओपी प्रभारी विपिन कुमार की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ओपी प्रभारी ने कहा कि रघुनाथ प्रसाद काफी सरल, मृदुभाषी, लगनशील एवं सुलझे व्यक्तित्व के धनी हैं।
वे विभागीय दायित्व एवं कार्य के प्रति काफी वफादार रहे। अपनी सेवानिवृत्ति के पश्चात एएसआइ रघुनाथ प्रसाद ने काफी भावुक होकर कहा कि विभाग के सभी लोग पारिवारिक सदस्य की तरह मुझे प्यार और सम्मान दिया है.
जिसे मैं कभी नहीं भूला सकता हूं। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई के भावुक क्षण में अंग वस्त्र प्रदान किया। मौके पर नगर थाना के एसआइ पंकज कुमार ठाकुर, सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम, एएसआई जगनारायण राय, विनोद भारती, सुरेंद्र कुमार बैठा, अभिनव कुमार, चंदन मिश्रा सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…