सीवान: नम आंखों से दी गई विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विदाई

परवेज अख्तर/सीवान: बसंत पंचमी के तीसरे दिन विद्या व संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को नम आंखों से विदा कर प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया। विदाई के पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा की सुहागिनों ने खोइछा भराई की रस्म अदा की। इसके बाद सरकारी व निजी विद्यालयों सहित कोचिंग संस्थानों के साथ घरों में स्थापित प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन के बाद मां सरस्वती की प्रतिमा का भ्रमण कर दाहा नदी समेत विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तिमय गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं व बच्चों के बीच देखने को मिला। युवाओं द्वारा विद्या की देवी मां शारदे के गगनभेदी नारों से सारा माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं सुरक्षा को लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट केे साथ अर्द्धसैनिक बल के साथ जिला पुलिस बल के जवान तैनात रहे। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में भी पुलिस के जवान साथ-साथ चल रहे थे।

गाजे-बाजे के साथ ढोल व तासे की थाप पर नाचते- थिरकते व अबीर लगा रहे थे लोग :

जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की दोपहर से ही विसर्जन की शोभायात्रा शुरू हो गई थी। यह सिलसिला देर शाम तक चलता ही रहा। प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा विभिन्न सड़कों से गुजरती रही। विभिन्न पूजा पंडालों द्वारा अलग-अलग निकाली गई विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल विद्यार्थी व अन्य लोग गाजे-बाजे के साथ ढोल व तासे की थाप पर नाचते-थिरकते और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते चल रहे थे। जिला मुख्यालय समेत आंदर, बड़हरिया,बसंतपुर, गुठनी, गोरेयाकोठी, भगवानपुर हाट,मैरवा, नौतन, जीरादेई, दारौंदा, पचरुखी, रघुनाथपुर, सिसवन, हसनपुरा, महाराजगंज सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को मां वीणावादिनी को नम आंखों से विदाई दी गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024