सिवान: किसान सलाहकारों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

कृषि कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: मधुबनी में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कृषि पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को लेकर कृषि कर्मचारी- पदाधिकारी संघर्ष समिति के आह्वान पर मैरवचा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी,प्रखंड कृषि समन्वयक व अन्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में कृषि विभाग के सभी कर्मियों ने काला पट्टी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार से उक्त अनुमंडल पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कर्मियों ने कहा कि यदि उक्त अनुमंडल पदाधिकारी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हाेती है तो सभी कृषि कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।

इस मौके पर सभी कृषि कर्मी उपस्थित थे। आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को कृषि पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग के सभी कर्मियों ने बांह में काली पट्टी बांध विरोध जताया। कर्मियों का कहना था कि जब तक उक्त अनुमंडल पदाधिकारी को निलंबित नहीं किया जाता आंदर प्रखंड के सभी कृषि विभाग के कर्मी इसका विरोध जताते रहेंगे इस मौके पर कृषि समन्वयक डा. शंकर शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, अगस्त सिंह, ब्रजेश सिंह, किसान सलाहकार बिनु ऊर्घ्व, गौतम सिंह, जितेंद्र पासवान, धनंजय कुमार, रंजीत सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अखिलेश बर्णवाल, कार्यपालक सहायक मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026