परवेज अख्तर/सिवान: शहर के रघुहाता मंदिर टड़वा में बाएफ की ओर से आयोजित एक दिवसीय किसान जागरुकता कार्यशाला का उद्धाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. अहसानुल होदा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. अहसानुल होदा ने कहा कि जिले में अब तक 1890 गायों को सार्टेड सीमेन दिए गए हैं और इसका अच्छा परिणाम आया है इसलिए पशुपालक को चाहिए सार्टेड सीमेन का प्रयोग कर बछिया लेने हेतु इस पर कदम आगे बढ़ाएं।
जिला प्रभारी धंनजय सहाय ने बताया कि बाएफ की पहल से गायों में सार्टेड सीमेन टेक्नालाजी से गाय बछड़ा नहीं बछिया पैदा कर रही हैं। इससे दूध एवं आर्थिक स्थित में सुधार होगा तथा नस्ल परिवर्तन में बेहतर होगा। बता दें कि बाएफ का यह प्रयास है कि इस सीमेन के इस्तेमाल से सड़क पर बढ़ते निराश्रित बेसहारा पशुओं की संख्या में कमी आए। कार्यक्रम में डा. शोभा, मुखिया पंकज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…