सिवान: किसानों को 266 रुपये प्रति बोरी मिलेगी यूरिया

परवेज अख्तर/सिवान: अब किसानों को 266 रुपये प्रति बोरी यूरिया दुकान से उपलब्ध होगी. इससे अधिक दाम वसूली करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कृषि विभाग कार्रवाई करेगा. इस निर्णय से खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने ई किसान भवन में शुक्रवार को बैठक के दौरान अवगत कराया. कृषि पदाधिकारी रामबाबू राय ने कहा कि विभाग के इस आदेश का उल्लंघन करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध एफसीओ 1985 एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. बैठक में बताया गया कि बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त अगर कोई उर्वरक बेचता पाया गया तो उसकी दुकान सील कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी. बैठक में मौजूद खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने प्रति बोरी यूरिया 266 रुपये में बेचने पर सहमति व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरकार और कृषि विभाग का जो भी आदेश होगा वह उसका अनुपालन करने को तैयार हैं.

बैठक में विक्रेताओं को बताया गया कि किसानों को आधार कार्ड पर पाश मशीन के द्वारा पहचान करते हुए प्रति किसान अधिकतम पांच बोरी तक यूरिया दी जाए और उर्वरक बिक्री तथा किसानों से संबंधित विवरण पंजी में दर्ज कर रखी जाए. अगर कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचता है तो उसकी सूचना कोई भी विक्रेता या किसान कृषि विभाग के कर्मी व अधिकारी को दे सकते हैं. उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ कुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने शिकायत की कि थोक विक्रेता उन्हें उर्वरक उपलब्ध कराने से कराते हैं तो दुकान तक पहुंचाने का भाड़ा और पोलदारी भी वसूल करते हैं. इससे निर्धारित दर पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने में उन्हें क्षति उठानी पड़ती है.

उन्होंने कहा कि बिस्कोमान को गोदाम तक जिस कीमत और खर्च पर यूरिया दिया जाता है उसी पर उन्हें भी उपलब्ध कराया जाए. बैठक में बताया गया कि कृषि समन्वयक किसानों से मिल कर प्रति दिन यूरिया क्रय का फीडबैक लेंगे और वीडियो क्लिप बनाकर वरीय अधिकारी को अवगत कराएंगे. किसानों से शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी. सभी दुकान पर साइन बोर्ड लगाने और स्टाक सूची अपडेट रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में कृषि संबंधित नित्यानंद तिवारी ,कामेश्वर सिंह, जयप्रकाश पांडेय, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी राजीव नयन, किसान सलाहकार प्रकाश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, खुदरा उर्वरक विक्रेता विजय कुमार, मुकेश शुक्ला, मदन विश्वकर्मा, अप्पू श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026