सिवान: सरयू का जल स्तर बढ़ने से किसान चिंतित, खेतों के बाद गांवों में घुसने लगा पानी

लगातार बढ़ रहा छोटी गंडक व सरयू नदी का जलस्तर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दक्षिणांचल में बहने वाली सरयू नदी का जल स्तर दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है। इस कारण किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। गुठनी में सरयू नदी व गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से नदी का पानी निचले इलाकों के खेतों से गांवों में भी प्रवेश करने लगा है। हालात यह है कि किसानों की गई धान, मक्का, अरहर, बाजरा, सब्जी की खेती बबार्द होने लगी है। छाेटी गंडक के किनारे बसे सोहागरा, सोनहुला, श्रीकलपुर, गुठनी, योगियाडीह, बलुआ व तीरबलुआ में कई एकड़ फसल पानी से डूब गई है। इसके साथ ही तीर बलुआ और ग्यासपुर गांव में पानी घुसना शुरू कर दिया है।

खेतों में अधिकांश फसल डूब गई हैं। इसके अलावा रघुनाथपुर, पतार एवं सिसवन के सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से निचले इलाकों में बसे लोगों को परेशानी बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार रविवार को दरौली में सरयू नदी का खतरे का निशान 59.82 मीटर है जबकि यहां नदी का जल स्तर 61.00 मीटर दर्ज किया गया। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से .18 मीटर है। जबकि सिसवन में सरयू नदी का खतरा का निशान 57.04 मीटर है। यहां सरयू नदी का खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान .36 मीटर कम है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026