परवेज अख्तर/सिवान: अंकित सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्या मामले में मृतक के पिता भरत सिंह ने थाने में आवेदन देकर सात लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में कहा है कि कचनार गांव के ही शालीग्राम सिंह रात में उनके दरवाजे पहुंचे और कहा कि उनकी गाड़ी गांव के बाहर रास्ते में फंसी हुई है। तब पड़ोसी होने के नाते भरत सिंह अपने पुत्र अंकित सिंह उर्फ छोटू सिंह के साथ मदद करने के लिए गए।
इस दौरान पहले से वहां घात लगाए हुए पंकज सिंह, चंदन सिंह, आशीर्वाद सिंह, मृत्युंजय, राहुल, राजेंद्र सिंह ने छोटू सिंह पर चाकू से प्रकार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेरे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपित फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बता रेफर कर दिया। छपरा ले जाने के दौरान छोटू सिंह की मौत हो गई।-
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…