सिवान: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मचा कोहराम

दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर नवलपुर गांव के समीप हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के समीप रविवार की सुबह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव निवासी धाना रावत उर्फ धाना बीन एवं उनके पुत्र जय प्रकाश रावत रविवार की सुबह 5:00 बजे अपने घर से निकल कर दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में एक अधिवक्ता से मिलने जा रहे थे. पूर्व में इनके पट्टीदार के साथ जमीनी संबंधी मामला चल रहा था. जिसमें इनके पट्टीदार गोवर्धन बीन के तरफ से जमीन पर 144 कोर्ट द्वारा लागू करा दिया गया था. इसी मसले के बारे में राय लेने के लिए पिता-पुत्र वकील से मिलने बाइक से बगौरा जा रहे थे. इस बीच नवलपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

जब तक ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक सिर में गंभीर चोट होने के चलते घटनास्थल पर ही पिता व पुत्र की मौत हो गई. इधर सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत के बाद घंटों देर बाद मोबाइल पर फोन आया तो ग्रामीणों द्वारा फोन उठाकर घटना की सूचना दी गई. तब परिजन एवं ग्रामीण को जानकारी हो पाई. इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. घंटों देर बाद घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए. आक्रोशितों ने सड़क जाम कर आगजनी करते हुए मुआवजे की मांग की. पुलिस के पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने पूरी तरह से यातायात बाधित कर दिया. परिजनों द्वारा तत्काल मुआवजे की मांग की जाने लगी. दरौंदा अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. घटनास्थल पर पहुंचे थाने के एएसआई मिथिलेश कुमार एवं केडी. प्रसाद ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026