परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पीछे दो दुकानदारों में साफ-सफाई को लेकर मारपीट हो गई.इसमें दोनों तरफ से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान शत्रुघ्न प्रसाद सोनी है जबकि दूसरे पक्ष से बिक्की कुमार सोनी है.घटना के संबंध में शत्रुघ्न सोनी ने बताया कि दुकान पर बैठा था.जहां पड़ोसी दुकानदार ने दुकान के बाहर लगे कूड़ा को हटाने के लिए दबाव बनाने लगा.जिसका विरोध किया तो ईट से सर पर वार कर दिया.
जबकि दूसरे को बिक्की ने बताया कि पड़ोसी दुकान के सामने राहगीरों ने गंदा किया था.जिसे हटाने के लिए दुकानदार ने गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया.दोनों घायलों को सर में गंभीर चोट आई है.इस मामले में दोनों तरफ से नगर थाना में आवेदन दिया गया है.नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि आवेदन मिला है.जांच कर कारवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…