सिवान: नाले की सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 13 लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर आंबेडकर नगर गली नंबर दो में गुरुवार की दोपहर नाले की साफ सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।इसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान राजेंद्र नगर निवासी रोहित कुमार, अमित कुमार,विशाल व प्रिंस कुमार कुमार के रूप में हुई। जबकि दूसरे पक्ष से गुड्डू हुसैन,नसीमा खातून, सलमान निशा,सोनी खातून,राजिया खातून,जहनारा खातून,सब्नो परवीन,इमरान हुसैन,मोहमद बबलू घायल हैं।

एक पक्ष से घायलों ने बताया कि 15 वर्षों से नाला का निर्माण नहीं हुआ है। इसकी वजह से सभी दूषित पानी सड़क पर बहता है। गुरुवार कि सुबह साफ सफाई के लिए बोला तो सभी लोग मिलजुल कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों ने बताया कि साफ सफाई नहीं होने से दूषित पानी से बदबू आती है।इन लोगों द्वारा बिना किसी वजह गाली गलौज किया जाता है। इस वजह से इस तरह की घटना हुई है। दोनों पक्षों ने नगर थाना में आवेदन दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026