परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव में रविवार को पांच धुर भूमि के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान सरसर गांव निवासी अनु कुमार एवं निखिल कुमार के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि घर के पीछे पांच धुर भूमि है।
जिसे पट्टीदारों द्वारा कब्जा करने की नियत से बार बार मारपीट की जाती है। रविवार की सुबह उन लोगों द्वारा बांस बली लगाकर भूमि का घेराव किया जा रहा था। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि पांच साल से मामला कोर्ट में है। इसके पूर्व भी कई बार पट्टीदारों द्वारा द्वारा मारपीट की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…