परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान सोनवर्षा गांव निवासी शमशुद्दीन अंसारी, रमजान अंसारी, अफज़ल अंसारी व असगर अंसारी के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि दादा के नाम पर दस कट्ठा भूमि है। जिसे पट्टीदार द्वारा कब्जा किया जा रहा है जबकि मामला कोर्ट में है। शनिवार को विवाद भूमि पर जबरन एक पक्ष द्वारा कब्जा किया जा रहा था , विरोध करने पर मारपीट की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…