✍️परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी के नवादा गांव के समीप मंगलवार की रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा वाहन फूंकने तथा प्रदर्शन करने के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर चैनपुर ओपी की पुलिस ने 40 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की है। इस संदर्भ में चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि पीएसआइ सूर्य कुमार के बयान पर सात लोगों को नामजद समेत 40 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम सोनबरसा निवासी जंग यादव के पुत्र री यादव उर्फ भगवान यादव साइकिल से दूध बेचने बाजार जा रहे थे तभी नवादा गांव के समीप एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा स्कार्पियो में आग लगा दी तथा सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाते हुए बरात आने जाने वाले लोगों के साथ भी मारपीट की। पीएसआइ द्वारा प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर सोनबरसा निवासी महात्तम यादव, कमलेश साह, विकास यादव, सुखदेव यादव, मुन्ना यादव, राजेंद्र साह, अजीत गिरि सहित 40 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की है। इसके अलावा मृतक के चाचा छबीला यादव के दिए गए आवेदन पर स्कार्पियो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। हालांकि स्कार्पियो किसकी है पता न हीं चल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…