परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत प्रतिनिधियों के शपथग्रहण के पहले दिन सोमवार को प्रखंड परिसर के मनरेगा भवन के गेट के पास हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के आवेदन पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के नवनिर्वाचित उपमुखिया खेढ़वां गांव के गोविन्द साह की पत्नी पुतुल देवी के आवेदन पर घटना के चौथे दिन गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उपमुखिया पुतुल देवी के बयान आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
इसमें उन्होंने अपने पंचायत खेढ़वां के मुखिया शकुंतला देवी के पति बगाहीं गांव के शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, उनके पुत्र आदित्य मोहन सिंह, भिखारी सिंह तथा हरेन्द्र ठाकुर को आरोपित किया है। आरोप लगाया है कि जब वह शपथग्रहण के लिए कक्ष में जा रही थीं तभी गेट के पास आरोपितों ने उनके साथ मारपीट तथा जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गलौज किया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…