घायल के पत्नी ने कराई प्राथमिकी
परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी के समीप हुई गोलीबारी मामले में घायल रईस साई की पत्नी सुबुक तारा ने दो नामजद सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की संध्या मेरे पति रईस साह दूध देकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे.तभी देखा कि एक निजी स्कूल के समीप मकबूल साई उर्फ अमीर हसन और उनका पुत्र मोहम्मद अली उर्फ मुख्तार और साथ में दो अज्ञात व्यक्ति हाथ में देशी कटा व पिस्टल लेकर खड़े थे. तभी मकबूल साई ने अपने पुत्र तथा उसके पास खड़े अन्य दो व्यक्तियों को कहा कि देखते क्या हो गोली मार दो. इतने सुनते ही तीनों व्यक्ति गोली चलाने लगे. जो मेरे पति के दाहिने तरफ गर्दन में तथा दाहिने आंख पर लगा. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि सभी आरोपियों द्वारा मेरे पति पर जान मारने की नियत से हमला किया गया है. इधर पुलिस आरोपियों गिरफ्तारी करने में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…