परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ रोड स्थित आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास सोमवार की देर रात बाइक सवार बीजेपी नेता शिवाजी तिवारी की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ में मौजूद उनके साले प्रदीप पांडेय को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए थे। इस मामले में बुधवार की सुबह बदमाशों की गिरफ्तार की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सिवान-रेनुआ मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अभी तक पुलिस बदमाशों को पहचान नहीं कर सकी है। इस लिए हमलोगों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि लगभग घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई है। कई जगहों पर छापेमारी की गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…