परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर के छात्र सलमान खुर्शीद की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने उसके पिता खुर्शीद अल्ली के लिखित आवदेन पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की. इसमें अज्ञात चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. आवेदन में मृतक के पिता ने कहा है कि शुक्रवार को उनका बेटा सलमान खुर्शिद तथा चचेरा भतीजा शाहिद इकबाल के साथ सुबह करीब साढ़े छह बजे बावंडीह स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने के लिए गया था. बेटा क्लास कर भतीजा शाहिद इकबाल के साथ घर लौट रहा था. तभी सुबह करीब 9:30 बजे जरती माई के समीप चार अज्ञात अपराधियों द्वारा मेरे बेटे के सिर एवं गर्दन में गोली मार दी गई.
जिससे उसका घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बाइक चला रहे मेरे भतीजे के ऊपर भी गोली चलाई गई. जिसमें वह बाल-बाल बच गया. पीड़ित पीता ने आवेदन में हत्या के कारण का जिक्र नहीं किया है. इससे पुलिस की उलझन बढ़ गयी है. हालांकि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले कि जांच में जुट गयी है. पुलिस सूत्रों का मानना कि मृतक की मोबाइल से ही कुछ सुराग मिल सकने की उम्मीद है. बतादें कि ओपी थाना क्षेत्र के बवानडीह स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज से शुक्रवार की पढाई कर घर लौट रहे चैनपुर निवासी खुर्शीद अल्ली के पुत्र सलमान खुर्शिद को कॉलेज से करीब 300 मीटर दूर अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. इससे गुस्साये लोगों ने शव लेकर चैनपुर स्थित अंबेडकर चौक को जाम किया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…