सिवान: पुलिस मुखबिर हत्या मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

इस्लामिया नगर में नहर किनारे मिला था शव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया नगर स्थित चंवर के नहर से सोमवार की दोपहर शुक्ल टोली निवासी बाबू खान का पुत्र सफीउल्लाह खान उर्फ सैफ खान का शव पुलिस ने बरामद किया था. जहां इसे अपराधियों ने गोली मार हत्या कर शव को फेंक दिया था. मामले में मृतक के पिता बाबू खान ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया हैं. प्राथमिकी में कहा है कि मेरा पुत्र सफीउल्लाह उर्फ सैफ खान रविवार की रात्रि तकरीबन 8 बजे खाना खाने के बाद अपनी पल्सर बाइक से घर से निकला. देर रात तक घर वापस नहीं लौटा. हम लोगों ने उसके नंबर पर फोन करने की कोशिश की. लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा था.

जिसके बाद खोजबीन करना शुरू किया तो उसका कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद सोमवार की दोपहर तकरीबन एक बजे सूचना मिली कि इस्लामिया नगर के नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. जब हम लोगों ने जाकर देखा तो वह मेरा पुत्र ही था. लेकिन उसके हाथ में घड़ी थी और शर्ट, गाड़ी और मोबाइल नहीं था. उन्होंने यह भी कहा है कि मेरे पुत्र के शरीर पर मारपीट करने का निशान पाया गया. जबकि उसके ललाट पर गोली मारी गई थी. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा मेरे पुत्र को गोली मारकर शव छिपाने की नीयत से पानी में फेंक दिया गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026