सिवान: जूते-चप्पल की थोक एवं रिटेल की दुकान में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अस्पताल रोड हक मार्केट स्थित जूते-चप्पल की थोक एवं रिटेल की दुकान में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई. इससे दुकान में रखे जूते-चप्पल जलकर राख हो गया. आगलगी की इस घटना में जरूरी कागजात भी जलकर नष्ट हो गए. दुकानदार के मुताबिक आग लगने के कारण 50 लाख रुपया का नुकसान हुआ है. सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. दुकान मालिक मोहम्मद इशरायल ने बताया कि गुरुवार को वह दो बजे दुकान बंद कर घर आ गए थे.

रात साढ़े सात बजे मेरे दुकान एमके फुटवेयर में शार्ट-सर्किट से आग लगने की सूचना मुझे स्थानीय लोगों द्वारा फोन पर दी गई. मैं दुकान पर पहुंचा तो वहां आग की लपटें उठ रहीं थी. जिसे देख पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस एवं फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों व फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026