सिवान: कोर्ट परिसर के अग्निशमन उपकरणों की हुई जांच

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी कार्यालय पटना के आदेशानुसार सोमवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के सभी भवन की अग्नि सुरक्षा के दृष्टि से जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी रवि कुमार ने बारी-बारी से निरीक्षण कर अग्नि अकेंझण किया। जिस जगहों पर कमी पाई गई उसे दूर करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि विभाग के आदेशानुसार अग्नि सुरक्षा के दृष्टि से कोर्ट के सभी भवन का बारी-बारी से निरीक्षण कर अग्नि अंकेंक्षण किया गया।

कोर्ट भवन में लगे अग्निशमन उपकरणों के साथ फायर अलार्म की जांच की गई। इस दौरान भवन में जो भी छोटी-मोटी कमियां पाई गईं उसे दुरूस्त करने की बात कही गई है ताकि आग जैसी आपदा में कम क्षति हो तथा हताहत की संख्या ना हो। बताया कि समय-समय पर अग्निशमन उपकरणों की जांच की जाती है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल अग्निशमन प्रभारी राजीव कुमार, राहुल कुमार, अनील कुमार, आलोक रंजन, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026