सिवान: कागजी मोहल्ला में दिनदहाड़े दवा व्यवसायी पर फायरिंग

  • तीन साथियों के साथ मिल अंजाम दिया
  • वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कागजी मोहल्ला में शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े एक दवा दुकानदार पर फायरिंग की गयी। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। वहीं फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से घटनास्थल से फरार हो गए। इधर फायरिंग की घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े शहर के घनी आबादी वाले इलाके में दवा दुकानदार पर फायरिंग की घटना से लोगों में खौफ है।

वहीं इस मामले में पीड़ित दवा दुकानदार मोहमद इजहार ने शहर के ही मीसू खान व उसके तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर लोगों में इस बात की चर्चा है कि गोलीबारी की घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। हालांकि वारदात के घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद होने की जानकारी पुलिस को है। फलस्वरूप पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। ताकि फायरिंग की घटना के रहस्य से पूरी तरह से पर्दा उठ सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026