सिवान: शहर में मकान सहित तीन दुकानों में ताला तोड़ पांच लाख की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: प्रतिदिन लॉक डाउन के दौरान जिले में कही न कही चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. वही शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पहली घटना शहर के मलेश्वरी चौक स्थित अम्बेडकर नगर की हैं. जहां चोरों ने एक घर का ताला काट मकान का सभी सामान उड़ा ले गये. घटना के संबंध में मकान मालिक छबीला प्रसाद ने बताया कि मेरा भाई रंगीला प्रसाद अंबेडकर नगर सोनार टोली में मकान बनवा कर सपरिवार रहता है. बीते दिनों कोरोना से संक्रमित होने के कारण उसकी मौत हो गयी. जिसका श्राद्ध कर्म करने के लिए सभी परिवार मकान बंदकर पैतृक गांव मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के बांसोपाली चले गये. इधर लॉक डाउन व गुरुवार की रात्रि हो रही झमाझम बारिश का फायदा उठा कर चोरों ने दरवाजा का ताला काट चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं.

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में एक भी समान नहीं छोड़ा है. चोरों ने किमती जेवरों में एक हार, एक सोने का मांगटीका, चार सोने की अंगूठी, दो सोने का मंगल सूत्र, छः नाक का नथिया, दो सोने का कान का झुमका, एक चांदी का हार, आठ चांदी की चूड़ी, एक जोड़ा पायल, एक एलईडी टीवी व अन्य सामान सहित बीस हजार नगद रुपये की चोरी किया है. वही दूसरी तरफ श्रद्धानंद बाजार में भी चोरों का आतंक जारी है. चोर अब मकानों की साथ-साथ दुकानों में भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. इधर शहर के नगर थाना के पीछे श्रद्धानंद बाजार में भी चोरों ने तीन दुकानों का ताला व शटर तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने एक कपड़ा दुकान से तकरीबन नगदी सहित हजारों रुपये की चोरी की. वहीं दूसरी तरफ बबलू किराना स्टोर से समान सहित तकरीबन आठ हजार और तीसरा भी किराना दुकान से सामान सहित दस हजार की चोरी की है. पुलिस मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026