सिवान: सहसरांव में दस हजार समेत पांच लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

सोए अवस्था में चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़ की लाखों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में बीती रात अज्ञात चोरों रामानंद यादव के घर का ताला तोड़कर दस हजार नगद समेत पांच लाख की संपति की चोरी कर ली. पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाकर सभी परिवार छत पर सो गए थे. इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर दो कमरों का ताला तोड़ दस हजार नगद, जेवर,कपड़ा समेत पांच लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए. जब हमलोग शनिवार की सुबह सोकर जगे तो देखा कि घर के दोनों कमरों का ताला टूटा पड़ा है.

सामान भी बिखरा पड़ा है. वही इसकी सूचना ग्रामीणों ने असांव थाना को दी. जिसके बाद थाना के एसआई जफर आलम मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना की जांच पड़ताल की. इस चोरी की घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है. सभी डरे सहमे है. इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026