सिवान: अवैध बालू लदे ट्रकों से तीन दिनों में पांच लाख की वसूली

  • जांच के दौरान 2 ट्रकों के पास से एक्पायर चालान मिला
  • ओवरलोडेड ट्रकों का संचालन भी धड़ल्ले से हो रहा है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अवैध तरीके से बालू की ढुलाई करना इनदिनों ट्रक संचालकों को महंगा साबित हो रहा है। खनन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान तीन दिनों के भीतर आधा दर्जन ट्रकों को जब्त कर पांच लाख रुपए से ज्यादा की वसूली की कार्रवाई की गयी है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में क्लोन व एक्सपायर चालान पर ट्रकों से बालू ढुलाई की जानकारी के बाद खनन विभाग सक्रिय हुआ है। हालांकि विभाग अबतक बालू ढुलाई के दौरार क्लोन चालान के उपयोग जैसे खबरों को खारिज कर रहा है जबकि एक्सपायर चालान पर बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की बात स्वीकार की है। इधर प्रतिबंध के बावजूद सड़क पर ओवरलोडेड ट्रकों का संचालन भी धड़ल्ले से किया जा रहा है।

इंट्री गैंग बालू ढुलाई के दौरान उड़ा रहा नियमों की धज्जियां

मिली जानकारी के अनुसार जिले में सक्रिय इंट्री गैंग खनन अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए बालू ढुलाई करवा रहा है। इस खेल में अन्य विभागों के कई पदाधिकारियों के भी शामिल होने की बात बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि इंट्री गैंग जिन ट्रकों का इंट्री करता है उनका मैसेज संबंधित पदाधिकारियों के इर्द-गिर्द रहने वाले प्राईवेट कर्मियों के मोबाइल पर भेजता है। मैसेज आने के बाद उन सभी वाहनों की जांच नहीं की जाती है और वे धड़ल्ले से माल इधर से उधर करते हैं।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

प्रभारी खनन पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिले में खनन अधिनियम का उलंघन करने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। तीन दिन में कुल पांच लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नियम विरूद्ध ट्रकों के खिलाफ नियमानुकूल लगा फाइन जमा करने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026