सिवान: खेत से सरसों का फसल जबरदस्ती काटने पर पांच नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 42 में मंगलवार की देर शाम खेत से सरसों की फसल जबरन काटने पर राम नगर वार्ड संख्या 21 के निवासी धनेश सिंह ने पांच लोगों नामजद कर नगर थाना में प्राथमिकी कराई है. धनेश सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि मेरा खेत लक्ष्मीपुर में है. इस खेत में सरसों की फसल को कुछ लोगों द्वारा जबरन काटा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर मैं अपने खेत पहुंचा तो देखा कि लक्ष्मीपुर निवासी रामप्रवेश चौधरी, रविंद्र यादव, राकेश चौधरी, राजेश चौधरी, रितिक कुमार यादव सहित आठ से दस की संख्या में अज्ञात व्यक्ति अंधेरे में मेरे खेत से फसल काट रहे थे.

जब मैं फसल काटने का विरोध किया तो उक्त लोगों द्वारा मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया. जिसका वीडियो मेरे पुत्र द्वारा बनाए गया है.इसके बाद मैंने डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हुए उक्त सभी लोग काटी हुई फसल को छोड़कर वहां से भाग गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026